जल शक्ति मंत्री का फरेन्दा में दौराः कटान रोधी कार्यों की गुणवत्ता पर फोकस

धानी क्षेत्र में जल शक्ति मंत्री का निरीक्षण: कटान रोधी कार्यों की गुणवत्ता पर फोकस, ग्रामीणों की भागीदारी पर दिया जोर :फरेन्दा (महराजगंज) प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को महराजगंज जिले के धानी क्षेत्र का दौरा कर धानी-रिगौली बांध पर चल रहे कटान रोधी कार्यों का निरीक्षण किया, उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य तय मानकों के अनुरूप हों और मानसून के पहले हर हाल में पूरे कर लिए जाएं।

मंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि जल संसाधनों की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है, उन्होंने कहा कि नदियों द्वारा होने वाली भूमि कटान न सिर्फ फसलों को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि लोगों के घर-ज़मीन भी संकट में आ जाते हैं, ऐसे में समय रहते मजबूत और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना बेहद जरूरी है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं, ग्रामीणों ने बताया कि बांध तक पहुंचने के लिए घाट की ओर सीढ़ी नहीं है, जिससे बारिश में दिक्कत होती है। इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही घाट तक सीढ़ी का निर्माण कराया जाएगा।

स्वतंत्र देव सिंह ने यह भी कहा कि केवल कागज़ों पर काम नहीं चलेगा, जमीन पर वास्तविक प्रगति दिखनी चाहिए, उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्य का नियमित निरीक्षण हो और उसकी रिपोर्ट समय-समय पर दी जाए, साथ ही किसी भी स्तर पर लापरवाही की शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह, भाजपा नेता छट्टू सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा, गुलाब चौरसिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, अधिशासी अभियंता राजीव कुमार कपिल एवं सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।मंत्री ने अंत में कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीणों की सुरक्षा, आजीविका और जल संसाधनों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है, और इस दिशा में हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है।

  • Related Posts

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    • June 25, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को जारी की गई सूची में कुल 64 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी…

    Continue reading
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा: