शिक्षा समीक्षा बैठक में डीएम गंभीर: स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं और छात्र सत्यापन में सुधार के निर्देश

शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त निर्देश: दिव्यांग शौचालय और कक्षाओं के टाइलीकरण को प्राथमिकता, आधार सत्यापन में तेजी लाने पर जोर :

महराजगंज, 25 जून 2025 — जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद की शिक्षा व्यवस्था एवं आधार सत्यापन कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में “ऑपरेशन कायाकल्प” के अंतर्गत विद्यालयों में दिव्यांग छात्रों के लिए शौचालय निर्माण और कक्षाओं के टाइलीकरण को प्राथमिकता दिए जाने का निर्देश दिया गया। नगर निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों की अद्यतन सूची अधिशासी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय तक सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को आगणन तैयार करने का निर्देश भी दिया गया, इसके साथ ही बीआरसी पर स्थित 24 आधार पंजीकरण मशीनों में से 12 खराब मशीनों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

आधार सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश :
डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रमोटेड छात्रों में से 6836 का विवरण सत्यापन एवं 4162 छात्रों का आधार सत्यापन कार्य 30 जून तक हर हाल में पूर्ण किया जाना चाहिए, महराजगंज विकासखंड में केवल 61 विद्यालयों में ही डीएलएड मूल्यांकन “निपुण” श्रेणी में पाया गया, जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी, सदर को फटकार लगाई गई।

शिक्षकों की उपस्थिति और निरीक्षण प्रणाली पर सख्ती :
निचलौल विकासखंड में शिक्षकों की कम उपस्थिति पर नाराज़गी जताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को चेतावनी दी गई, सभी एआरपी और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निरीक्षण पंजिका बीआरसी पर नियमित रूप से संधारित की जाए, साथ ही, डीटीएफ/बीटीएफ सदस्यों को 100 विद्यालयों का सघन निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विशेष निर्देश और आगामी योजनाएं :

  • दिव्यांग छात्रों के लिए प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किए जाएंगे।
  • केजीबीवी में सीएसआर फंड से सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
  • वनग्राम के 29 विद्यालयों में 19 निर्धारित मानकों पर आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
  • मध्यान्ह भोजन योजनांतर्गत छात्रों को नियत मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला, बीएसए ऋद्धि पाण्डेय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: