राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव अब बनेंगे पायलट :
तेज प्रताप यादव ने कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) कोर्स में बड़ा कदम बढ़ा लिया है, उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा आयोजित इंटरव्यू में उन्होंने सफलता हासिल की है, निदेशालय ने सफल उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें तेज प्रताप यादव को पांचवां स्थान मिला है।

उन्होंने 2023-24 सत्र में सीपीएल कोर्स के लिए आवेदन दिया था और इंटरव्यू पास कर लिया है, तेज प्रताप सामान्य श्रेणी के तहत चयनित हुए हैं, इस वर्ष कुल 20 सीटें थीं, जिनमें से 18 उम्मीदवारों का चयन हुआ है — और तेज प्रताप उनमें शामिल हैं।
अगर सब कुछ सुचारू रहा, तो तेज प्रताप यादव जल्द ही एक कमर्शियल पायलट के तौर पर नई उड़ान भरते नजर आएंगे।



















































