शशि थरूर की सोशल मीडिया पोस्ट से कांग्रेस में हलचल, पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज़ :

शशि थरूर की सोशल मीडिया पोस्ट से कांग्रेस में हलचल, पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज़ : के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. शशि थरूर की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है, 25 जून को अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर उन्होंने एक प्रेरणात्मक संदेश साझा किया:

किसी से इजाजत मत मांगो, ये पंख तुम्हारे हैं, चाहे आसमां किसी का भी क्यों न हो।”
इस संदेश के साथ उन्होंने एक उड़ान भरने को तैयार चिड़िया की तस्वीर भी साझा की, जिसने कई राजनीतिक अटकलों को जन्म दे दिया है, सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो गई है, और कई राजनीतिक विश्लेषकों व समर्थकों ने इसे शशि थरूर की कांग्रेस से असंतुष्टि और संभावित ‘राजनीतिक उड़ान’ का संकेत माना है।

क्या कांग्रेस से अलग होने की तैयारी में हैं थरूर…?
हालांकि थरूर ने इस पोस्ट में किसी राजनीतिक दल या स्थिति का स्पष्ट ज़िक्र नहीं किया, लेकिन इसके समय और संदर्भ को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एक संदेश है—या तो पार्टी के अंदर उनकी स्थिति को लेकर, या फिर संभावित राजनीतिक कदम की ओर इशारा।

कई जानकारों का मानना है कि यह पोस्ट कांग्रेस के अंदर उनकी “सीमित भूमिका” या “विचारधारा की स्वतंत्रता” से जुड़ी बेचैनी को दर्शा सकती है, वहीं, कुछ लोग इसे पार्टी नेतृत्व को एक अप्रत्यक्ष चेतावनी के तौर पर भी देख रहे हैं।

पार्टी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं :
कांग्रेस पार्टी की ओर से इस पोस्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब थरूर की किसी सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचाई हो, वे पहले भी अपनी स्वतंत्र राय और बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहे हैं।

अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि क्या थरूर आने वाले दिनों में अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई बड़ा कदम उठाएंगे, या यह पोस्ट महज एक सामान्य प्रेरणात्मक विचार भर थी।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: