महराजगंजः पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी, त्योहारों को लेकर सतर्कता के निर्देश

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी, त्योहारों को लेकर सतर्कता के निर्देश :

महराजगंज ; पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, सम्मेलन में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी, डीसीआरबी, मीडिया सेल के अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं :
सैनिक सम्मेलन के अंतर्गत हर थाने से आए दो-दो पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं, पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अधीनस्थ कर्मचारियों से नियमित संवाद बनाएं और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें।

अपराध समीक्षा और विवेचनाओं पर जोर :
गोष्ठी में भारतीय दंड संहिता, भारत न्याय संहिता, महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों सहित विभिन्न अपराधों की समीक्षा की गई, लंबित विवेचनाओं और अभियोगों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए, वांछित व वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी तथा गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा हुई।

त्योहारों को लेकर सतर्कता के निर्देश :
आगामी मोहर्रम एवं श्रावण मास को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, विगत वर्षों के विवादों की समीक्षा कर संभावित विवादों को रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाने को कहा गया।

सुरक्षा और जनसेवा पर विशेष ध्यान :
ऑपरेशन दृष्टि और त्रिनेत्र : संवेदनशील क्षेत्रों में CCTV कैमरे लगाए जाएं।
ऑपरेशन एंटी चीयर्स: मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जाए।
BPO बैठकें: थानों पर BPO के साथ साप्ताहिक बैठकें सुनिश्चित की जाएं।

जन शिकायतें :

  • दर्ज FIR की प्रति पीड़ित को उसके घर पहुंचाई जाए।
  • IGRS की गंभीर शिकायतों की जांच थाना प्रभारी स्वयं करें।
  • जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं संतोषजनक निस्तारण किया जाए।

अन्य प्रमुख बिंदु :

  • 10 वर्षीय अपराधियों का सत्यापन व डोजियर तैयार करने की प्रक्रिया
  • लावारिस एवं माल मुकदमाती वाहनों का निस्तारण
  • सड़क दुर्घटनाओं की ‘आई रेड ऐप’ पर रिपोर्टिंग की समीक्षा
  • CS/FR दाखिल एवं चरित्र सत्यापन मामलों की प्रगति की समीक्षा ।
  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: