जानवर के काटने पर घबराएं नहीं, जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन और एंटी सीरम की सुविधा उपलब्ध:

जानवर के काटने पर घबराएं नहीं, जिला अस्पताल में इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध :

महराजगंज ; अब कुत्ता, बंदर, सियार, बिल्ली या किसी अन्य जानवर के काटने पर घबराने की जरूरत नहीं है, जिला अस्पताल में इसका समुचित और प्रभावी इलाज उपलब्ध है, यहां एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) के साथ-साथ रैबीज एंटी सीरम भी मौजूद है, जिससे मरीजों को बेहतर सुरक्षा मिल रही है।

पिछले दो दिनों में 13 मरीजों को इस सुविधा का लाभ मिल चुका है, अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 4 से 5 मरीज जानवरों के काटने से इलाज के लिए पहुंचते हैं, इन्हें एआरवी इंजेक्शन दिया जाता है।

जिन मरीजों को गहरे घाव होते हैं, उन्हें अब रैबीज एंटी सीरम भी अस्पताल में ही लगाया जा रहा है, पहले यह सीरम बाहर से खरीदना पड़ता था, लेकिन अब यह सरकारी अस्पताल में उपलब्ध है, गहरे घाव के पास या हाथ में सीरम का इंजेक्शन लगाया जाता है, जिससे मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वह रैबीज से जल्दी ठीक हो जाते हैं।

जिला अस्पताल की इस सुविधा से अब मरीजों को बाहर भटकने की जरूरत नहीं रही और इलाज भी समय से मिल रहा है।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: