ग़रीब रथ में दिल का दौरा: CPR न मिलने से इंजीनियर की दर्दनाक मौत

ग़रीब रथ में यात्रा कर रहे इंजीनियर को आया हार्ट अटैक, समय पर सीपीआर न मिलने से नहीं बच पाई जान :

गुरुग्राम के लक्ष्मी गार्डन सेक्टर-11 निवासी 48 वर्षीय श्रवण कुमार, जो एक इंजीनियर थे, बुधवार को अपनी पत्नी और बेटे के साथ बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे थे, वे दिल्ली से सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार थे, यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आया।

यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पार कर रही थी, लेकिन वहां नहीं रुकी थी क्योंकि यह मेन लाइन से गुजर रही थी, ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने तत्काल रेलवे को सूचना दी, रेलवे प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को गाजियाबाद में रुकवाया।

सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सतर्क किया, ट्रेन से उतारने के बाद जीआरपी इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और श्रवण को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देने की कोशिश की, हालांकि, ट्रेन में मौजूद किसी भी यात्री को सीपीआर देने का प्रशिक्षण नहीं था, जिससे मदद में देर हुई।

कुछ देर बाद डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने श्रवण को मृत घोषित कर दिया।

यह दुखद घटना इस बात पर प्रकाश डालती है कि आपातकालीन स्थितियों में तत्काल सीपीआर देने का महत्व कितना ज़्यादा है और आम नागरिकों के लिए इसका प्रशिक्षण कितना आवश्यक है।

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: