अमिताभ बच्चन की साइबर सुरक्षा कॉलर ट्यून बंद, सरकार ने अभियान को कहा विराम :
नई दिल्ली: भारत सरकार द्वारा साइबर धोखाधड़ी के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई कॉलर ट्यून पहल को अब समाप्त कर दिया गया है, इस अभियान के तहत, किसी को कॉल करने पर महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज़ में एक सतर्कता संदेश सुनाई देता था, जिसमें लोगों को ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने के लिए प्रेरित किया जाता था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कॉलर ट्यून, टेलीकॉम नेटवर्क से हटा दी जा रही है, सरकार ने यह पहल साइबर अपराधों में हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए शुरू की थी, जो अब आधिकारिक रूप से बंद कर दी गई है।



















































