महराजगंज: शाहाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल

बृजमनगंज में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल :

महराजगंज ; बृजमनगंज थाना क्षेत्र के शाहाबाद स्थित घोरनामपुर पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान रवि गुप्ता (पुत्र तीरथ गुप्ता) और अंकित गुप्ता (पुत्र चंद्रशेखर गुप्ता), निवासी ग्राम सभा बहादुरी बाजार, टोला लखनपुर, के रूप में हुई है, हादसे में रवि गुप्ता का एक पैर टूट गया, वहीं अंकित गुप्ता को सिर, सीने और आंख में गंभीर चोटें आई हैं।

दोनों घायलों को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

इस संबंध में बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अब तक परिजनों द्वारा थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी :
हाल के वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ी है, ऐसे में आवश्यक है कि सभी नागरिक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। हेलमेट पहनना, नियंत्रित गति से वाहन चलाना, और यातायात संकेतों का पालन करना न केवल स्वयं की सुरक्षा के लिए, बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत के लिए भी बेहद ज़रूरी है।

नागरिकों से अपील :
हम सभी से अनुरोध है कि सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें, याद रखें, “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी”, जीवन अनमोल है—इसे सुरक्षित रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: