कथावाचक कांड को लेकर हुए बवाल में अब तक 19 गिरफ्तार गांव में पुलिस फोर्स तैनात:

इटावा न्यूज़: कथावाचक कांड के बाद बवाल, अब तक 19 गिरफ्तार – गांव में भारी पुलिस बल तैनात :

इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर चौकी अंतर्गत ग्राम दांदरपुर में कथावाचक की चोटी काटे जाने की घटना के बाद गुरुवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई, कथावाचक के समर्थन में हजारों युवा, जो सपा समर्थक बताए जा रहे हैं, प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया और हाईवे पर जाम लगाया, प्रदर्शनकारियों ने “अखिलेश यादव ज़िंदाबाद” के नारे लगाए।

पथराव और गिरफ्तारी :
प्रदर्शनकारियों ने दांदरपुर गांव में घुसने की कोशिश की, जिसे रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव किया गया, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात :
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने दांदरपुर गांव और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है, कानपुर देहात और औरैया से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है, गांव में एक डिप्टी एसपी, एक सेक्शन पीएसी तथा कई प्वाइंट्स पर पुलिस पिकेट लगाई गई है, पुलिस टीम 24 घंटे की ड्यूटी पर तैनात रहेगी।

प्रमुख सुरक्षा प्वाइंट :

  • निवाड़ी कला चौराहा
  • दांदरपुर संपर्क मार्ग
  • अहेरीपुर की ओर आने वाला मार्ग

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि सभी प्वाइंट्स पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है और गांव में लगातार निगरानी जारी है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: