जाति छिपाने वालें ‘कथावाचक’ की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दो आधार कार्ड की जांच शुरू:

गलत जाति बताने के आरोप में कथावाचक मुकुट मणि यादव विवादों में, दो आधार कार्ड की जांच शुरू :

फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के दांदरपुर गांव में कथावाचक मुकुट मणि यादव जाति को लेकर विवादों में घिर गए हैं, उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी वास्तविक जाति छिपाकर स्वयं को ब्राह्मण बताया, इस संबंध में पुलिस को उनके दो आधार कार्ड मिले हैं, जिनमें एक में उनका नाम “मुक्त सिंह” और दूसरे में “मुकुट मणि अग्निहोत्री” दर्ज है, चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों कार्ड में आधार संख्या एक ही है, पुलिस यह जांच कर रही है कि ये आधार कार्ड कहां और कैसे जारी किए गए।

विवाद तब गहराया जब कथावाचक की जाति पर सवाल उठने लगे और कथित रूप से उनके सहयोगी की चोटी काट दी गई, इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया, जिसके चलते पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इसी बीच कथा आयोजक की पत्नी द्वारा मंगलवार को मुकुट मणि के खिलाफ एक तहरीर दी गई थी, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, बल्कि केवल जांच की बात कही है।

तनावपूर्ण माहौल के बीच, पास के खितौरा गांव (जो यादव बहुल क्षेत्र है) में एक निजी विद्यालय की शिक्षिका रेनू दुबे को बाल काटने की धमकी दिए जाने का मामला भी सामने आया है, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है।

  • Related Posts

    महाराजगंज में होमगार्ड भर्ती 2025–26, पैसे लेकर भर्ती पूरी तरह अवैध:
    • January 19, 2026

    महाराजगंज | जनपद में होमगार्ड स्वयंसेवक भर्ती 2025–26 को लेकर जिला कमांडेंट ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि भर्ती के नाम पर किसी…

    Continue reading
    चारधाम यात्रा के नियम बदले, दर्शन के दौरान मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित:
    • January 18, 2026

    देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए इस बार सख्त नियम लागू किए गए हैं। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा की पवित्रता और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चारों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराजगंज में होमगार्ड भर्ती 2025–26, पैसे लेकर भर्ती पूरी तरह अवैध:
    प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम पोस्ट बना सुर्खी, अपर्णा यादव से तलाक की बात:
    सोशल मीडिया पर एयर गन से फायरिंग, वायरल वीडियो के बाद युवक पर पुलिस की कार्रवाई:
    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार:
    चारधाम यात्रा के नियम बदले, दर्शन के दौरान मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित: