विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल की महराजगंज में मासिक बैठकः स्वास्थ्य शिविर और वृक्षारोपण का लिया संकल्प

विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल की महराजगंज में मासिक बैठक: स्वास्थ्य शिविर और वृक्षारोपण का लिया संकल्प :

महराजगंज: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की मासिक बैठक महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, महराजगंज में सम्पन्न हुई, बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में प्रांत सुरक्षा प्रमुख विवेक श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि 1 से 7 जुलाई तक “सेवा सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा, इस दौरान स्वास्थ्य शिविर और वृक्षारोपण जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, उन्होंने बताया कि उन गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां अब तक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाई हैं।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाते हुए जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, श्री श्रीवास्तव ने जंगलों में हो रहे अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर चिंता जताई और इन्हें रोकने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक में जिला संयोजक संदीप जायसवाल, जिला सह मंत्री बलराम, प्रेम, सुरक्षा प्रमुख सुनील, प्रचार प्रमुख दशरथ, मिलन प्रमुख शिवा, गौ रक्षा प्रमुख राहुल और गंगा सागर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: