अब सावन में भी काशी विश्वनाथ धाम के लिए रोडवेज बस बुकिंग सुविधा उपलब्ध

सावन में भी काशी यात्रा के लिए रोडवेज बस बुकिंग की सुविधा :

महराजगंज ; अब महाकुंभ की तरह पर सावन मास में भी श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम की यात्रा के लिए रोडवेज बस बुकिंग की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे, महराजगंज डिपो द्वारा शुरू की गई इस सेवा के अंतर्गत, यदि किसी गांव से 50 यात्री एकत्र होते हैं, तो वहां से सीधे काशी के लिए रोडवेज बस उपलब्ध कराई जाएगी।

इस सेवा के तहत यात्रियों को केवल आवागमन का किराया देना होगा, कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा, बस संबंधित गांव से यात्रियों को लेकर काशी पहुंचेगी, जहां उन्हें तीन घंटे का समय दर्शन-पूजन के लिए मिलेगा, इसके बाद बस सभी यात्रियों को वापस उनके गांव तक छोड़कर आएगी।

सावन मास में शिवभक्त गंगाजल से अभिषेक के लिए शिवालयों की यात्रा करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रोडवेज डिपो ने यह पहल की है। गौरतलब है कि इसी तरह की सेवा महाकुंभ के दौरान भी उपलब्ध कराई गई थी, जिसे यात्रियों द्वारा काफी सराहा गया था।

  • Related Posts

    पेट्रोल के विकल्प की ओर बड़ा कदम! E85 और E100 फ्यूल वाली गाड़ियों को मिली मंजूरी:
    • October 27, 2026

    केंद्र सरकार ने 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने Central Motor Vehicles Rules, 1989 में संशोधन करते हुए E85 और E100…

    Continue reading
    बलिया में PDA YOUTH MEET UP: शिक्षा, रोजगार और छात्रवृत्ति के मुद्दे उठे, 2027 चुनाव पर भी चर्चा:
    • October 25, 2026

    बलिया, 24 अक्टूबर 2026 | समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत सतीश चंद्र महाविद्यालय में नौजवानों की बैठक…

    Continue reading

    One thought on “अब सावन में भी काशी विश्वनाथ धाम के लिए रोडवेज बस बुकिंग सुविधा उपलब्ध”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *