संभल: अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान के बीच बीजेपी नेता ने खुद तोड़ी अपनी दुकानें :

संभल: अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान के बीच बीजेपी नेता ने खुद तोड़ी अपनी दुकानें :

उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा चलाए जा रहे अवैध निर्माण विरोधी अभियान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मंत्री जयप्रकाश गुप्ता ने एक मिसाल कायम की है, उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही अपनी पांच अवैध दुकानों को स्वयं तोड़ दिया।

हयात नगर-बहजोई मार्ग पर स्थित इन दुकानों को प्रशासन ने अवैध निर्माण की श्रेणी में रखते हुए नोटिस जारी किया था, नोटिस मिलने के बाद जयप्रकाश गुप्ता ने न सिर्फ सरकारी आदेश का पालन किया, बल्कि खुद हथौड़ा उठाकर एक दुकान तोड़ते हुए अपना वीडियो भी साझा किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस कदम की लोगों के बीच सराहना हो रही है और इसे कानून के प्रति सम्मान की मिसाल बताया जा रहा है, जिला प्रशासन की ओर से संभल में अवैध निर्माणों पर सख्त रुख अपनाया गया है और लगातार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: