यात्रियों की सुरक्षा पर अब पैनी नजर, जीआरपी को भरनी होगी रनिंग शीट :

यात्रियों की सुरक्षा पर अब पैनी नजर, जीआरपी को भरनी होगी रनिंग शीट :

रेल यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब और सख्ती से निभानी होगी, जीआरपी (Government Railway Police) को अपने क्षेत्र में गश्त करते समय अब रनिंग शीट भरनी अनिवार्य कर दी गई है, रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करने और जीआरपी की गतिविधियों की निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया है।

अब तक जीआरपी की स्क्वॉड ड्यूटी और गश्त केवल कागजों तक ही सीमित रह जाती थी, लेकिन अब इसे नियंत्रित और पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक गश्ती दल को ट्रेन में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी, इसके लिए कंट्रोल रूम को भी समय-समय पर रिपोर्ट भेजनी होगी।

नई व्यवस्था के तहत जीआरपी स्क्वॉड को गश्त के दौरान कम से कम चार यात्रियों की बर्थ संख्या और उनके मोबाइल नंबर नोट करने होंगे, कंट्रोल रूम इन यात्रियों से संपर्क कर गश्त की पुष्टि करेगा, इससे न केवल जीआरपी कर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित होगी, बल्कि ट्रेनों में होने वाले अपराधों पर भी अंकुश लगेगा।

ट्रेनों में जीआरपी की मौजूदगी के बावजूद कई बार अपराध की घटनाएं सामने आती रही हैं, इस वजह से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह नई प्रणाली लागू की गई है।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: