मध्य प्रदेश: कांस्टेबल को घर बैठे मिल गई 28 लाख सैलरी

मध्य प्रदेश:12 साल तक ड्यूटी पर नहीं आया सिपाही,फिर भी लेता रहा वेतन – 28 लाख की धोखाधड़ी उजागर :

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सिपाही ने बिना एक दिन भी ड्यूटी किए 12 वर्षों तक करीब 28 लाख रुपये की सैलरी ले ली, यह चौंकाने वाली लापरवाही विदिशा जिले के निवासी एक पुलिसकर्मी से जुड़ी है, जिसकी भर्ती वर्ष 2011 में हुई थी।

भर्ती के बाद उसे भोपाल पुलिस लाइन में पोस्ट किया गया और वहां से सागर ट्रेनिंग सेंटर भेजा गया, लेकिन वह प्रशिक्षण पर जाने के बजाय सीधे अपने घर लौट गया, उसने न तो विभाग को कोई सूचना दी, न छुट्टी की अर्जी दी, बल्कि अपनी सेवा फाइल स्पीड पोस्ट से भोपाल भेज दी, हैरत की बात यह रही कि वह फाइल स्वीकार भी कर ली गई और आगे कोई पूछताछ नहीं की गई।

ना तो ट्रेनिंग सेंटर ने उसकी अनुपस्थिति की जानकारी दी, और न ही भोपाल पुलिस लाइन में उसकी गैरहाज़िरी पर किसी ने ध्यान दिया, इस लापरवाही के चलते वह लगातार वेतन पाता रहा और कभी ड्यूटी पर नहीं आया।

12 वर्षों तक यह घोटाला जारी रहा और किसी भी अधिकारी ने इसकी जांच की जहमत नहीं उठाई, अब जब यह मामला उजागर हुआ है, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    One thought on “मध्य प्रदेश: कांस्टेबल को घर बैठे मिल गई 28 लाख सैलरी

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: