यूपी में 50 से कम छात्रों वाले 27,764 स्कूलों के विलय का विरोध, “अपनी जनता पार्टी” ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यूपी में 50 से कम छात्रों वाले स्कूलों का विलय: 27,764 विद्यालयों के मर्जर का विरोध, “अपनी जनता पार्टी” ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन :

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय के फैसले का विरोध तेज हो गया है, महराजगंज ज़िले में अपनी जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष मनोज कुमार कन्नौजिया ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन ज़िलाधिकारी को सौंपते हुए इस निर्णय को शिक्षा और संविधान विरोधी बताया।

शासनादेश संख्या 68-5099/328/2025 के तहत प्रदेश के 27,764 विद्यालयों का विलय प्रस्तावित है, पार्टी का कहना है कि इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब, मजदूर, किसान और दलित वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी।

ड्रॉपआउट दर बढ़ने की आशंका :
पार्टी ने तर्क दिया कि विलय के बाद छात्रों को नए स्कूल तक 3 से 5 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे बालिकाओं की शिक्षा पर सबसे अधिक असर पड़ेगा और ड्रॉपआउट दर में वृद्धि होगी।

इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी की ओर ध्यान दिलाया, सरकार को जहाँ 9 लाख शिक्षकों की आवश्यकता है, वहाँ केवल 4.5 लाख शिक्षक कार्यरत हैं, ऐसे में स्कूलों के विलय से शिक्षकों पर काम का बोझ और बढ़ेगा।

पांच प्रमुख मांगे :
अपनी जनता पार्टी ने सरकार के समक्ष पांच प्रमुख मांगे रखी हैं:

  1. विद्यालय विलय की नीति को तत्काल प्रभाव से रोका जाए
  2. कक्षा के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति की जाए
  3. शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए
  4. RTE (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के अनुसार हर बस्ती में विद्यालय सुनिश्चित किया जाए
  5. सरकारी स्कूलों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए

राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग :
मनोज कुमार कन्नौजिया ने राज्यपाल से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश के भविष्य को संकट में डाल सकता है, उन्होंने आशा जताई कि सरकार गरीब और वंचित तबके के हित में इस आदेश को वापस लेगी।

  • Related Posts

    बलिया में PDA YOUTH MEET UP: शिक्षा, रोजगार और छात्रवृत्ति के मुद्दे उठे, 2027 चुनाव पर भी चर्चा:
    • October 25, 2026

    बलिया, 24 अक्टूबर 2026 | समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत सतीश चंद्र महाविद्यालय में नौजवानों की बैठक…

    Continue reading
    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *