अब विद्यार्थियों के लिए स्कूल जाना होगा आसान, मिलेगा यात्रा भत्ता

अब विद्यार्थियों के लिए स्कूल जाना होगा आसान, मिलेगा यात्रा भत्ता :

बुंदेलखंड और सोनभद्र के विद्यार्थियों को अब विद्यालय जाने में सहूलियत मिलेगी, प्रदेश सरकार ने झांसी, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और सोनभद्र जिलों के उन छात्र-छात्राओं को सालाना ₹6000 का यात्रा भत्ता देने का निर्णय लिया है, जो राजकीय माध्यमिक विद्यालय से 5 किलोमीटर या अधिक दूरी पर रहते हैं।

कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं होंगे लाभार्थी, यह राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, साथ ही, पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित 146 सरकारी स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

कैसे मिलेगा लाभ :
योजना के तहत एक प्रोफार्मा तैयार किया गया है, जिसमें छात्रों को यह घोषित करना होगा कि उनके घर से 5 किलोमीटर के भीतर कोई सरकारी माध्यमिक विद्यालय नहीं है, इस घोषणा की पुष्टि ग्राम प्रधान और विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं और यह योजना इसी शैक्षिक सत्र से लागू होगी।

  • Related Posts

    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading
    मिशन शक्ति को मिली नई रफ्तार, खाकी पहनकर देश सेवा को तैयार यूपी की 986 बेटियां:
    • April 26, 2026

    लखनऊ (न्यूज़ ब्यूरो): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजधानी लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित ‘दीक्षांत परेड समारोह-2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    3 Idiots 2 जल्द आएगी! Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा:
    दाऊद का करीबी सलीम डोला भारत डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया:
    भीषण गर्मी से बेहाल उत्तर प्रदेश, आसमान से बरस रही आग: