महराजगंज : नौतनवा – नशे की दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार जेल भेजा गया

नशे की दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया :

नौतनवा : पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के एसएसबी रोड डंडा नदी पुल के पास से एक युवक को नशे की दवाओं के साथ गिरफ्तार किया, पकड़े गए युवक की पहचान श्यामदेव गुप्ता निवासी सिरौली, थाना निचलौल के रूप में हुई है, आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन और कैप्सूल बरामद किए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस और एसएसबी की टीम क्षेत्र में संयुक्त गश्त पर थी, इसी दौरान बैरिहवा मार्ग स्थित एसएसबी रोड डंडा नदी पुल के पास एक युवक झोले में कुछ सामान लेकर नेपाल की ओर जाता हुआ दिखाई दिया, पुलिस को देखकर वह छिपने की कोशिश करने लगा, जिससे संदेह होने पर उसे रोका गया।

तलाशी के दौरान उसके झोले से 735 नशे के इंजेक्शन और 5 कैप्सूल बरामद हुए, टीम ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया, पूछताछ में युवक ने अपना नाम श्यामदेव गुप्ता बताया, जो कि सिरौली गांव का निवासी है।

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: