महाराष्ट्र में भाषा विवाद के मुद्दे पर राज और उद्धव ठाकरे साथ आए मंच पर :

महाराष्ट्र में भाषा विवाद के मुद्दे पर राज और उद्धव ठाकरे साथ आए मंच पर :

महाराष्ट्र में भाषा को लेकर उठे विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे करीब 20 सालों बाद एक ही मंच पर नजर आए, इस मौके पर दोनों नेताओं ने मराठी भाषा के पक्ष में जोरदार भाषण दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।

राज ठाकरे ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा का सम्मान जरूरी है और सभी को मराठी बोलनी चाहिए। उन्होंने कहा, “जो लोग मराठी बोलने में आना-कानी करते हैं, उन्हें सख्ती से समझाना चाहिए, हालांकि, किसी को बेवजह नुकसान न पहुंचाएं, लेकिन अगर कोई बार-बार नाटक करता है, तो उसे चेतावनी देना ज़रूरी है।”

हाल ही में महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में गैर-मराठी बोलने पर व्यापारियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, इन घटनाओं की सरकार ने निंदा की थी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

राज ठाकरे ने इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “किसी को भी बिना कारण परेशान नहीं करना चाहिए, लेकिन अगर कोई बार-बार मराठी का अपमान करता है, तो उसे सख्ती से जवाब देना चाहिए, साथ ही उन्होंने अपील की कि ऐसी घटनाओं के वीडियो न बनाएं।

  • Related Posts

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    • July 12, 2026

    लखनऊ-कानपुर सफर अब सिर्फ 45 मिनट में: कल होगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, 14 जुलाई से आम जनता के लिए खुलेगा रास्ता। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पूरी तरह तैयार हो चुका है। 13…

    Continue reading
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने:
    • July 10, 2026

    अयोध्या में फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग जारी है। इस बीच अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपना पहला लुक साझा करते हुए फिल्म में अपने किरदार का खुलासा…

    Continue reading

    One thought on “महाराष्ट्र में भाषा विवाद के मुद्दे पर राज और उद्धव ठाकरे साथ आए मंच पर :

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDDS ने खंगाला पूरा परिसर:
    पहली ही बारिश में ढही लाखों की बाउंड्री वॉल, धानी बाजार के सुंदरीकरण पर उठे बड़े सवाल:
    ईरान को ट्रंप की सीधी धमकी, कहा हमला हुआ तो अमेरिका देगा विनाशकारी जवाब:
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने: