महराजगंज: पंचमुखी शिव मंदिर में उमड़ी भीड़, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

महराजगंज: सावन में पंचमुखी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, नेपाल सहित कई जिलों से पहुंचे श्रद्धालु, सुरक्षा में तैनात 200 से अधिक पुलिसकर्मी :

महराजगंज, उत्तर प्रदेश – सावन मास के आगमन के साथ ही निचलौल क्षेत्र के इटहिया स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है, भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन हेतु न केवल महाराजगंज, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल, कुशीनगर और गोरखपुर सहित अन्य जिलों से भी भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, मेला क्षेत्र में 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो थाना प्रभारी, 20 उप निरीक्षक, चार महिला एसआई, 35 हेड कांस्टेबल, 85 कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल तथा एक प्लाटून पीएसी को तैनात किया गया है।

हर सोमवार को विशेष सुरक्षा व्यवस्था :
सावन के प्रत्येक सोमवार को विशेष भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी जाएगी, इस दौरान नौ थाना प्रभारी और 150 अतिरिक्त पुलिसकर्मी क्षेत्र में तैनात रहेंगे।

यातायात के लिए विशेष प्रबंधन :
श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है, गड़ौड़ा की दिशा से आने वाले वाहनों को लमुहा पोखरी के पास रोका जाएगा, जबकि झूलनीपुर मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किया गया है।

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं :
एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य ने जानकारी दी कि मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए हैं, जबकि सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, मंदिर की सजावट और प्रकाश व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, साथ ही व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए लेखपालों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: