महराजगंज में आयुष्मान कार्ड घोटाला – फर्जी कार्ड बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज में आयुष्मान कार्ड घोटाला – फर्जी कार्ड बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार :

महराजगंज, 12 जुलाई 2025 — जनपद महराजगंज में फर्जी आयुष्मान भारत कार्ड बनाकर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपी की पहचान रामकुमार यादव, निवासी ग्राम एकसड़वा, थाना कोल्हुई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे केएमसी मेडिकल कॉलेज के सामने से दबोचा।

पुलिस जांच में सामने आया कि रामकुमार अपने साथी प्रवीन के साथ मिलकर लोगों से 4 से 5 हजार रुपए लेकर फर्जी आयुष्मान कार्ड तैयार करता था, दोनों ने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में और साइबर क्राइम नोडल अधिकारी सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में की गई, गिरफ्तारी अभियान में साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव, उप निरीक्षक अमित यादव, तथा तीन हेड कांस्टेबल शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल साइबर थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें,‌ उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से साइबर अपराधियों में डर का माहौल पैदा हुआ है।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: