स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं मिला कोई स्टाफ – नौतनवां अस्पताल के निरीक्षण में डॉक्टर और कर्मचारी अनुपस्थित :

स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं मिला कोई स्टाफ – नौतनवां अस्पताल के निरीक्षण में डॉक्टर और कर्मचारी अनुपस्थित :

महराजगंज जिले के नौतनवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 जुलाई को सुबह 9:30 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ने औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई भी चिकित्सक या अन्य कर्मचारी उपस्थित नहीं पाया गया।

उल्लेखनीय है कि अस्पताल का निर्धारित कार्य समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है, स्टाफ की इस सामूहिक अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने कड़ी कार्रवाई की है।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा उनका जुलाई माह का वेतन रोक दिया गया है, सीएमओ ने इसे सरकारी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर लापरवाही करार देते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराई गई, तो संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु मामला उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कर्मियों की होगी।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: