नेपाल से भारत में घुसपैठ की साजिश – लश्कर और जैश के आतंकी सक्रिय, नेपाल के राष्ट्रपति के सलाहकार ने दी चेतावनी

नेपाल से भारत में घुसपैठ की साजिश – लश्कर और जैश के आतंकी सक्रिय, नेपाल के राष्ट्रपति के सलाहकार ने दी चेतावनी :

महराजगंज : नेपाल के राष्ट्रपति के मुख्य सलाहकार सुनील बहादुर थापा ने भारत को एक अहम सुरक्षा चेतावनी दी है, 9 जुलाई को काठमांडू में आयोजित एक उच्च स्तरीय सेमिनार के दौरान उन्होंने बताया कि पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद भारत में घुसपैठ की योजना बना रहे हैं, और इसके लिए नेपाल के रास्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है।

भारत और नेपाल के बीच 1751 किलोमीटर लंबी खुली सीमा है, जिसका आतंकी तत्व फायदा उठाकर भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर सकते हैं, लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठनों पर 2001 का संसद हमला, 2008 का मुंबई हमला, 2016 का पठानकोट हमला और 2019 का पुलवामा हमला जैसे घातक हमलों का आरोप है।

महराजगंज जनपद में भारत-नेपाल सीमा की लंबाई 84 किलोमीटर है, और यहां भारतीय सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं, सूत्रों के अनुसार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारी नुकसान झेलने के बाद ये आतंकी संगठन अब नेपाल के रास्ते भारत में घुसकर किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सीमाई क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और किसी भी प्रकार की अवैध घुसपैठ रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला: