महराजगंज: घर से निकले 18 कोबरा के बच्चे, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, जंगल में सुरक्षित छोड़ा :

महराजगंज: घर से निकले 18 कोबरा के बच्चे, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, जंगल में सुरक्षित छोड़ा :

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र स्थित बुढाडीह कला गांव में एक घर से अचानक 18 कोबरा सांप के बच्चों के निकलने से हड़कंप मच गया, सोमवार को गांव निवासी अक्षय गुप्ता ने जब अखिलेश कसौधन के घर में सांप के बच्चों को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम—रामबचन साहनी, कुलदीप मौर्य और राजेश पटवा—मौके पर पहुंची, सांपों की मौजूदगी से घबराए परिजन घर छोड़कर बाहर निकल आए थे।

टीम ने सावधानीपूर्वक सभी 18 कोबरा के बच्चों को रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित मधवलिया रेंज के जंगल में छोड़ दिया।

वन्यजीव रक्षक रामबचन साहनी ने बताया कि सभी सांप स्वस्थ हैं और उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित स्थानांतरित कर दिया गया है, उन्होंने जनता से अपील की कि इस प्रकार की घटनाओं में घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचित करें ताकि समय रहते उचित कदम उठाया जा सके।

  • Related Posts

    पेट्रोल के विकल्प की ओर बड़ा कदम! E85 और E100 फ्यूल वाली गाड़ियों को मिली मंजूरी:
    • October 27, 2026

    केंद्र सरकार ने 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने Central Motor Vehicles Rules, 1989 में संशोधन करते हुए E85 और E100…

    Continue reading
    बलिया में PDA YOUTH MEET UP: शिक्षा, रोजगार और छात्रवृत्ति के मुद्दे उठे, 2027 चुनाव पर भी चर्चा:
    • October 25, 2026

    बलिया, 24 अक्टूबर 2026 | समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत सतीश चंद्र महाविद्यालय में नौजवानों की बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *