बरेली – कांवड़ यात्रा पर टिप्पणी को लेकर टीचर पर एफआईआर, विवादित कविता वायरल:

बरेली – कांवड़ यात्रा पर टिप्पणी को लेकर टीचर पर एफआईआर, विवादित कविता वायरल :

बरेली (उत्तर प्रदेश)
जिले के एमजीएम इंटर कॉलेज में कार्यरत एक शिक्षक के खिलाफ कांवड़ यात्रा को लेकर की गई टिप्पणी पर एफआईआर दर्ज की गई है, शिक्षक रजनीश गंगवार द्वारा कॉलेज की सभा में छात्रों के समक्ष पढ़ी गई एक कविता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

वायरल वीडियो में शिक्षक कहते सुनाई दे रहे हैं—
“कांवड़ लेने मत जाना, तुम ज्ञान का दीप जलाना
मानवता की सेवा करके, तुम सच्चे मानव बन जाना
कांवड़ ले जाकर कोई एसपी-डीएम नहीं बना है…”

कविता की आगे की पंक्तियों में भी कांवड़ यात्रा को लेकर टिप्पणियां की गई थीं, जिसे लेकर कुछ हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई, संगठनों का आरोप है कि कविता में की गई बातें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हैं और इससे समाज में तनाव फैल सकता है।

मामले में थाना बहेड़ी क्षेत्र के सीओ अरुण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि 14 जुलाई को संबंधित वीडियो के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, शिकायत के आधार पर टीचर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है, उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

विवाद के बीच यह मामला धार्मिक आस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच संतुलन के प्रश्न को भी रेखांकित करता है।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: