सिद्धार्थनगर: संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप :

सिद्धार्थनगर: संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप :

सिद्धार्थनगर : जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसहिया गांव के टोला हैदर डीह में रविवार को एक 24 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला, मृतका की पहचान गोल्ली (काल्पनिक नाम) के रूप में हुई है, महिला का सात माह का एक बेटा भी है।

सूचना मिलने पर भवानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप :
मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही अपाची बाइक और तीन लाख रुपये की मांग को लेकर उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, उनका आरोप है कि मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप दे दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी :
भवानीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, प्रारंभिक साक्ष्य दहेज उत्पीड़न और संभावित हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।

ग्रामीणों में रोष :
घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है, ग्रामीणों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: