बड़ा हादसा टला – ओवरटेक करते बाइक सवार को बचाने में पलटी एम्बुलेंस, चालक और सहायक बाल‌- बाल‌ बचें

बड़ा हादसा टला – ओवरटेक करते बाइक सवार को बचाने में पलटी एम्बुलेंस, चालक और सहायक बाल‌- बाल‌ बचें :

महराजगंज जिले के मिश्रवलिया चौराहे के पास हुआ हादसा, मौके से बाइक सवार फरार —-

महराजगंज (रिपोर्ट) : जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मिश्रवलिया में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते होते टल गया, महुआरी से मरीज लेने जा रही एक एम्बुलेंस, मिश्रवलिया चौराहे के पास सुबह करीब 11:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक सवार ने एम्बुलेंस को ओवरटेक करने की कोशिश की और अचानक वाहन के सामने आ गया, बाइक सवार को टक्कर से बचाने के प्रयास में एम्बुलेंस चालक ने स्टीयरिंग घुमा दी, जिससे वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गया और पलट गया, हादसे में एम्बुलेंस का आधा हिस्सा गड्ढे में चला गया।

दुर्घटना के समय एम्बुलेंस में केवल चालक और एक मेडिकल टेक्नीशियन सवार थे, सौभाग्य से दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बाहर निकल आए, एम्बुलेंस में उस वक्त कोई मरीज नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

घटना के तुरंत बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया, सूचना मिलते ही एक अन्य एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया, चालक व सहायक की हालत सामान्य बताई जा रही है।

फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, हालांकि, स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

घटना स्थल की कुछ तस्वीरें :

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: