नेपाल बॉर्डर से 5 किमी भीतर सरकारी मदरसे में झाड़-फूंक का मामला, रूहानी इलाज की आड़ में साजिश की आशंका :

नेपाल बॉर्डर से 5 किमी भीतर सरकारी मदरसे में झाड़-फूंक का मामला, रूहानी इलाज की आड़ में साजिश की आशंका :

महराजगंज ;
जिले की नौतनवा तहसील अंतर्गत शेखुआनी गांव स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत यार अलविया फैजुल रसूल मदरसा एक खबर के चलते चर्चा में आ गया है, एक मौलाना को तंत्र-मंत्र, झाड़-फूंक और रूहानी इलाज जैसी गतिविधियां करते हुए देखा जा रहा है, बताया जा रहा है कि मौलाना नेपाल और सीमावर्ती क्षेत्रों से लोगों को बुलाकर यह कार्य कर रहा था।

मदरसा सरकारी अनुदान प्राप्त है और परसा मलिक थाना क्षेत्र में संचालित होता है। मामला सामने आने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने संज्ञान लेते हुए मदरसा प्रबंधन को नोटिस जारी किया है, दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है कि परिसर में इस प्रकार की गतिविधियां क्यों की जा रही थीं।

वर्षों से जारी गतिविधियों का आरोप :
सूत्रों के अनुसार यह गतिविधियां नई नहीं हैं, मौलाना पर लंबे समय से सीमावर्ती क्षेत्रों के गरीब, अशिक्षित और बीमार लोगों को रूहानी इलाज के बहाने बुलाने का आरोप है, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इन लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित कर किसी खास विचारधारा की ओर प्रेरित किया जाता है, इसे लेकर गहरी साजिश की आशंका भी जताई जा रही है, जो सीमा सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर माना जा रहा है।

मदरसा प्रबंधन ने आरोपों को बताया निराधार :
मदरसे के प्रिंसिपल महफूज आलम ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बातो को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और यह संस्थान की छवि खराब करने की साजिश है, उन्होंने दावा किया कि मदरसे में कोई अवैध या अनुचित गतिविधि नहीं हो रही।

प्रशासन और खुफिया एजेंसियां सतर्क :
मामले के उजागर होने और वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं, सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित मदरसों की गतिविधियों की निगरानी बढ़ा दी गई है, माना जा रहा है कि यह मामला केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी जांच राष्ट्रीय सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में भी की जा रही है।

  • Related Posts

    बलिया में PDA YOUTH MEET UP: शिक्षा, रोजगार और छात्रवृत्ति के मुद्दे उठे, 2027 चुनाव पर भी चर्चा:
    • October 25, 2026

    बलिया, 24 अक्टूबर 2026 | समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत सतीश चंद्र महाविद्यालय में नौजवानों की बैठक…

    Continue reading
    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *