सिद्धार्थनगर – बागेश्वरी धाम मंदिर के महंत ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या से मचा हड़कंप :

सिद्धार्थनगर – बागेश्वरी धाम मंदिर के महंत ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या से मचा हड़कंप :

धौरहरा बांसी (सिद्धार्थनगर)
शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव स्थित बागेश्वरी धाम मंदिर में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के महंत सरयू दास उर्फ ब्रह्मदीन (74) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, उन्होंने मंदिर के एक कमरे में खुद को बंद कर देसी तमंचे से गोली चलाई।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सेवादार और श्रद्धालु दरवाजा नहीं खोल पाए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने ग्राइंडर मंगाकर दरवाजा काटा, तब महंत का शव खून से लथपथ अवस्था में फर्श पर पड़ा मिला, पास में अवैध तमंचा बरामद हुआ।

सेवादार को भेजा था चाय लाने :
सेवादार नारायण दत्त पांडेय ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले महंत ने उन्हें चाय लाने के लिए भेजा था, तभी गोली की आवाज आई और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

चित्रकूट से आए थे, मंदिर को संवारा :
महंत सरयू दास वर्ष 2017 में चित्रकूट से आए थे और तब से बागेश्वरी धाम की सेवा कर रहे थे, जर्जर स्थिति में रहे मंदिर का उन्होंने कायाकल्प किया और परिसर का सौंदर्यीकरण कराया।

पुलिस जांच में जुटी :
थानाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन जांच जारी है, बरामद तमंचा अवैध है।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे :
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम शशांक शेखर राय और सीओ पवनी प्रकाश मौके पर पहुंचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

Reported by – Sajid Ali Jakir Ali Khan – Reporter (Up Live Express)

  • Related Posts

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading
    बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह:
    • October 18, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *