सिद्धार्थनगर में बारिश का अभाव, किसानों की बढ़ी चिंता, धान की रोपाई पर संकट :

सिद्धार्थनगर में बारिश का अभाव, किसानों की बढ़ी चिंता, धान की रोपाई पर संकट :

सावन का महीना आधा गुजर चुका है, लेकिन सिद्धार्थनगर में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश हुई है, आसमान में बादल तो छाए रहते हैं, मगर बरसात नहीं हो रही, उमस भरे मौसम और तेज हवाओं ने हालात को और मुश्किल बना दिया है।

किसानों की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, धान की रोपाई ठप पड़ी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से हालात और भी गंभीर हैं, किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

स्थानीय किसान राम औतार, राम शबद और संतोष कुमार ने बताया कि आमतौर पर इस समय खेतों में पानी भरा होता है और रोपाई जोरों पर चलती है, लेकिन इस बार खेत सूखे पड़े हैं, स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है।

मौसम विभाग ने पहले हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन वह अनुमान गलत साबित हुआ, विशेषज्ञों का कहना है कि क्षेत्र में कम दबाव का कोई सक्रिय क्षेत्र नहीं है, जिस कारण वर्षा नहीं हो रही।

शहरवासी भी इस बदले मौसम से परेशान हैं, लगातार बिजली की कटौती, सामान्य से अधिक तापमान और बढ़ती उमस से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अगर जल्द ही बारिश नहीं हुई, तो फसलों की पैदावार पर गहरा असर पड़ सकता है, जिससे किसानों की आजीविका और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों प्रभावित हो सकती हैं।

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: