सिद्धार्थनगर में दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली वारदात – धारदार हथियार से युवक की हत्या :

सिद्धार्थनगर में दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली वारदात – धारदार हथियार से युवक की हत्या, मरने से पहले हमलावरों की पहचान बताई :

सिद्धार्थनगर जिले के बाँसी थाना क्षेत्र में 18 जुलाई 2025 को एक सनसनीखेज घटना में एक युवक की दिनदहाड़े धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई, मृतक की पहचान दिलीप कुमार (35 वर्ष), पुत्र गौरी शंकर, निवासी ग्राम डढिया, पोस्ट असनार के रूप में हुई है, दिलीप तिलौली में एक किराने की दुकान पर ड्राइवरी का काम करते थे।

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है, रोज की तरह काम से लौटते समय दिलीप तिलौली से सब्जी आदि लेकर घर जा रहे थे, जैसे ही वे दुमरा गांव से आगे तिराहे से लगभग 10 मीटर कुनौना की ओर बढ़े, पहले से घात लगाकर बैठे चार अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, हमलावरों ने उनके चेहरे और सिर पर कई वार किए और मरा समझकर मौके से फरार हो गए।

इसी दौरान डढिया गांव का एक व्यक्ति उधर से गुजर रहा था, जिसने दिलीप को पहचानते हुए तुरंत घटना की सूचना कुनौना और डढिया के ग्रामीणों को दी, मौके पर भारी संख्या में लोग पहुंचे और दिलीप को खून से लथपथ हालत में पाया, ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस को बुलाया।

एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाते समय दिलीप ने पास मौजूद तीन युवकों से कहा, “मैं चारों को पहचानता हूं, सब बताऊंगा।”
इसके तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मुंह से खून बहने लगा, तिलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर करने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि हमलावर किसी दूरस्थ स्थान के नहीं, बल्कि जान-पहचान वाले ही लोग हैं, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वीडियो ग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया है, मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    बलिया में PDA YOUTH MEET UP: शिक्षा, रोजगार और छात्रवृत्ति के मुद्दे उठे, 2027 चुनाव पर भी चर्चा:
    • October 25, 2026

    बलिया, 24 अक्टूबर 2026 | समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत सतीश चंद्र महाविद्यालय में नौजवानों की बैठक…

    Continue reading
    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *