महराजगंज – मां ने बच्चों संग खाया ज़हर, बेटे की मौत – दो बेटियां और महिला गंभीर हालत में भर्ती :

महराजगंज – मां ने बच्चों संग खाया ज़हर, बेटे की मौत – दो बेटियां और महिला गंभीर हालत में भर्ती :

स्थान : ग्राम परसौना, थाना कोल्हूई, महराजगंज
तिथि : सोमवार, 21 जुलाई 2025

महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसौना में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ ज़हर खा लिया, इसमें सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला और दो बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परसौना निवासी शिवकुमार साहनी की पत्नी संध्या (38 वर्ष) अपने पति की शराब की लत और आए दिन होने वाले विवादों से मानसिक रूप से परेशान थी, सोमवार सुबह पति के साथ झगड़े के बाद संध्या अपने तीनों बच्चों—बेटा आदित्य (7 वर्ष), बेटियां निशा (12 वर्ष) और मनीषा (10 वर्ष)—को लेकर घर से निकली और करीब तीन किलोमीटर दूर सोनपिपरी गांव के सिवान में पहुंच गई, वहां सभी ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया।

शाम करीब चार बजे खेतों में काम कर रहे किसानों ने उन्हें सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़ा देखा, चारों के मुंह से झाग निकल रहा था, तुरंत स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान बबलू चौबे और पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने तत्काल चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया।

चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि संध्या और उसकी दोनों बेटियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ग्राम प्रधान बबलू चौबे ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, और घरेलू तनाव के चलते उसने यह दुर्भाग्यपूर्ण कदम उठाया।

वहीं, लक्ष्मीपुर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. मनीष कश्यप ने बताया कि समय से इलाज मिलने के बावजूद एक बच्चे को नहीं बचाया जा सका, अन्य तीन का उपचार जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, पूरे गांव में इस घटना से शोक और स्तब्धता का माहौल है।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: