नेपाल भेजी जा रही ₹4.05 लाख की भारतीय मुद्रा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार :

नेपाल भेजी जा रही ₹4.05 लाख की भारतीय मुद्रा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार :

सिद्धार्थनगर : 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी ककरहवा पर तैनात जवानों ने नेपाल में अवैध रूप से भारतीय मुद्रा ले जा रहे एक व्यक्ति को ₹4,05,000 नकद के साथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई एसएसबी द्वारा नियमित जांच अभियान के दौरान की गई, जब दिल्ली से काठमांडू जा रही एक अंतरराष्ट्रीय बस को सीमा चेकपोस्ट ककरहवा पर रोका गया, भारतीय दूतावास की अनुमति से संचालित इस बस के यात्रियों की गहन तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के कपड़ों में छिपाकर रखी गई भारतीय मुद्रा बरामद हुई, आरोपी की पहचान कृष्ण (40 वर्ष), पुत्र बनवारी, निवासी ग्राम बन्यानी, जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई, पूछताछ में उसने बताया कि वह यह रकम अपने ससुराल नेपाल ले जा रहा था, लेकिन उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

गिनती करने पर पता चला कि उसके पास 500 के कुल 810 नोट थे, जिसकी कुल राशि 4,05,000 है।

एसएसबी जवानों ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी और बरामद नकदी को सीमा शुल्क विभाग, ककरहवा को सुपुर्द कर दिया।

Reported by : Sajid Ali Jakir Ali Khan – Reporter, Siddharthnagar (Up Live Express)

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: