धर्मांतरण मामला – इंटर कॉलेज प्रबंधक शब्बीर अहमद गिरफ्तार, आर्थिक लालच देकर इस्लाम कबूल करवाने का आरोप :

धर्मांतरण मामला – इंटर कॉलेज प्रबंधक शब्बीर अहमद गिरफ्तार, आर्थिक लालच देकर इस्लाम कबूल करवाने का आरोप :

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश | 24 जुलाई 2025
इटवा थाना क्षेत्र के अमौना गांव स्थित अलफारूक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मौलाना शब्बीर अहमद को बुधवार को धर्मांतरण के एक गंभीर मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, उन पर आरोप है कि उन्होंने एक हिंदू युवक को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए आर्थिक लालच दिया और दबाव भी बनाया, अदालत में पेशी के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

शिकायतकर्ता का आरोप :
शाहपुर निवासी अखंड प्रताप सिंह ने इस संबंध में इटवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, शिकायत में उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में उन्हें अलफारूक इंटर कॉलेज में लिपिक पद पर नौकरी का प्रस्ताव मिला था, इंटरव्यू के दौरान कॉलेज प्रबंधक शब्बीर अहमद ने ₹15,000 मासिक वेतन और दिन में 10 बजे से शाम 4 बजे तक की ड्यूटी का वादा किया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, अगले दिन कॉलेज पहुंचने पर उनसे ₹100 के स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवाए गए और इस्लाम धर्म अपनाने की सलाह दी गई, इतना ही नहीं, आरोप है कि शब्बीर अहमद ने उन्हें एक विदेशी व्यक्ति से कॉल पर बातचीत करवाई जिसने धर्मांतरण के बदले 20 लाख रुपये देने की पेशकश की।

इस्लाम धर्म अपनाने के लिए 100 स्टैम्प पर हस्ताक्षर करवायें गए

शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री जी को लिखा गया‌ शिकायत पत्र

प्रशासन से की गई थी शिकायत :
अखंड प्रताप सिंह ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित जिले के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर की थी, इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपी शब्बीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का बयान :
स्थानीय पुलिस ने बताया, “आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और धर्मांतरण से संबंधित विधिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है, पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है, यदि अन्य लोग भी इस षड्यंत्र में शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी

Reported by : Sajid Ali Jakir Ali Khan – Reporter (Up Live Express)

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: