अवैध मक्का भंडारण का भंडाफोड़ – कस्टम व प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में 70 बोरी मक्का जब्त :

अवैध मक्का भंडारण का भंडाफोड़ – कस्टम व प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में 70 बोरी मक्का जब्त :

महराजगंज (नौतनवा):
कस्टम विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को नौतनवा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए थर्ड कंट्री ओरिजिन मक्का के अवैध भंडारण का पर्दाफाश किया, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में नवीन मंडी समिति के पास स्थित एक मकान से 70 बोरी मक्का बरामद की गई है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, यह मक्का भारत-नेपाल सीमा से लगे पगडंडी मार्गों के जरिए तस्करी कर भारत में अवैध रूप से लाया गया था और यहां गुप्त रूप से भंडारित किया गया था।

इस संयुक्त कार्रवाई में नायब तहसीलदार और कस्टम विभाग की टीम शामिल रही, मौके पर पकड़े गए मक्के के संबंध में टीम कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप :
कस्टम सुपरीटेंडेंट ने बताया कि यह कार्रवाई एक विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर की गई, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की तस्करी और अवैध व्यापार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

स्थानीय प्रशासन ने भी सख्त संदेश दिया है कि सीमा क्षेत्र में हो रहे अवैध व्यापार व भंडारण पर अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: