महराजगंज में बनेगी आईपीएचएल लैब – कैंसर समेत 120 बीमारियों की जांच होगी, मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर :

महराजगंज में बनेगी आईपीएचएल लैब – कैंसर समेत 120 बीमारियों की जांच होगी, मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर :

महराजगंज जिले के मरीजों को अब पैथोलॉजी जांच के लिए गोरखपुर या लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा, जिला महिला अस्पताल के चौथे तल पर अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी (आईपीएचएल) की स्थापना होने जा रही है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शासन ने सवा करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया है, अगस्त माह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है, इसके लिए अस्पताल के चौथे तल को चिन्हित कर खाली कराया जा रहा है।

अब यहीं होंगी 120 बीमारियों की जांच :
वर्तमान में जिले में आईपीएचएल लैब की सुविधा न होने के कारण मरीजों को हीमेटोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स जैसी उन्नत जांचों के लिए अन्य जनपदों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है।

नई लैब शुरू होने के बाद कैंसर, हृदय रोग और संक्रामक बीमारियों सहित लगभग 120 जांच सेवाएं जिले में ही सुलभ हो जाएंगी, इससे मरीजों को त्वरित इलाज मिल सकेगा और आर्थिक बोझ भी कम होगा।

कर्मचारियों की तैनाती व व्यवस्था :
लैब संचालन के लिए शासन द्वारा पैथोलॉजिस्ट, तकनीशियन और आईटी स्टाफ सहित आवश्यक मानव संसाधनों की तैनाती की जाएगी, ब्लड सैंपल लेने से लेकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने तक की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और जिम्मेदारीपूर्ण बनाया जाएगा।

सीएमएस डॉ. ए.के. त्रिवेदी ने बताया कि सेंट्रल पैथोलॉजी के कर्मचारी भी आईपीएचएल में सेवाएं देंगे, उनके स्थानांतरण के बाद सेंट्रल पैथोलॉजी के कक्षों को नए वार्ड में परिवर्तित किया जाएगा।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: