पूर्वांचल को सीएम योगी का बड़ा तोहफा: 22,468 करोड़ की 3,165 सड़क परियोजनाओं को दी हरी झंडी :

पूर्वांचल को सीएम योगी का बड़ा तोहफा: 22,468 करोड़ की 3,165 सड़क परियोजनाओं को दी हरी झंडी :

वाराणसी ;
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान पूर्वांचल के विकास को नई रफ्तार देते हुए 22,468 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 3,165 सड़कों, पुलों और पुलियाओं के निर्माण कार्यों को मंजूरी दे दी, ये परियोजनाएं वाराणसी और आजमगढ़ मंडल के सात जिलों में प्रस्तावित हैं, जिन्हें स्थानीय विधायक और एमएलसी के सुझावों पर अंतिम रूप दिया गया।

सीएम योगी ने सोमवार देर रात तक करीब 34 विधायकों और एमएलसी से व्यक्तिगत चर्चा कर विकास कार्यों की प्राथमिकताएं जानीं, उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों की ज़मीनी ज़रूरतों की जानकारी ली और तत्काल पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव को परियोजनाएं शुरू कराने के निर्देश दिए।

सबसे बड़ा फोकस – सड़क, पुल, बाईपास और इंटरकनेक्टिविटी :

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नगर विकास विभाग, पर्यटन विकास, धार्मिक स्थलों तक संपर्क मार्ग, आरओबी-बाईपास, फ्लाईओवर, ब्लैक स्पॉट सुधार, ओडीआर/एमडीआर सड़कें और पांटून पुल जैसी परियोजनाओं को भी प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक मुख्यालयों और ग्रामीण अंचलों को शहरों से जोड़ने वाली सड़कों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

छह जिलों के लिए अलग से 700 करोड़ की स्वीकृति :
बैठक में सीएम योगी ने छह अन्य जिलों के लिए भी 600 से 700 करोड़ रुपये की लागत वाली नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी, सभी विधायकों और एमएलसी से कहा गया कि वे कार्यों की प्राथमिकता तय कर संबंधित विभाग को शीघ्र भेजें।

वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद :इस महत्वपूर्ण बैठक में कई कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी मौजूद रहे, प्रमुख चेहरों में अनिल राजभर, ओम प्रकाश राजभर, दयाशंकर सिंह, दारा सिंह चौहान, रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, दानिश अंसारी और गिरीश चंद्र यादव शामिल रहे, साथ ही एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, विशाल सिंह चंचल और विनीत सिंह भी उपस्थित रहे।

प्रशासनिक स्तर पर एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, डीएम सत्येंद्र कुमार, एसीपी शिवहरि मीणा, डीआईजी वैभव कृष्णा, वीडीए वीसी पुलकित गर्ग और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: