अब सीधे डीएम तक पहुंचाएं बिजली की शिकायतें – महराजगंज में सीधी सुनवाई की पहल :

अब सीधे डीएम तक पहुंचाएं बिजली की शिकायतें – महराजगंज में सीधी सुनवाई की पहल :

CUG नंबर या 1912 पर भेजें समस्या, 29 जुलाई को होगी समीक्षा बैठक :

महराजगंज जिले में बिजली समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने एक बड़ी पहल की है, अब आम नागरिक अपनी बिजली से जुड़ी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी तक पहुंचा सकेंगे।

विशेष समीक्षा बैठक :
जिलाधिकारी 29 जुलाई 2025 को विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक करेंगे, इसमें जनता द्वारा भेजी गई शिकायतों पर त्वरित और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ऐसे दर्ज करें शिकायत :
नागरिक अपनी बिजली संबंधी शिकायतें निम्न माध्यमों से सीधे डीएम तक भेज सकते हैं:
CUG नंबर : 9454417546 (SMS या WhatsApp द्वारा)
📞 टोल फ्री नंबर : 1912 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

बैठक में होगा समाधान :
सभी प्राप्त शिकायतों को बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों के सामने रखा जाएगा और समस्या के स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाबदेही ली जाएगी।

डीएम का स्पष्ट संदेश :
“जनसमस्याओं की अनदेखी अब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी, हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।”

यह पहल महराजगंज के नागरिकों को बिजली समस्याओं के समाधान के लिए सीधे जिला प्रशासन से जुड़ने का एक प्रभावी मंच प्रदान करती है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: