महराजगंज – आपात स्थिति से निपटना सिखा रही एसएसबी, विद्यालय में कराई गई मॉक ड्रिल :

महराजगंज – आपात स्थिति से निपटना सिखा रही एसएसबी, विद्यालय में कराई गई मॉक ड्रिल :

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव बैठवलिया में शुक्रवार को बाबा ज्ञान दास लघु माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की बीओपी पथलहवा इकाई द्वारा विद्यालय परिसर में मॉक ड्रिल कर छात्रों और शिक्षकों को आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षित रहने के उपाय सिखाए गए।

इस प्रशिक्षण में आग, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। सायरन बजते ही छात्रों को कक्षाओं से निकलकर निर्धारित सुरक्षित स्थान तक पहुंचने का अभ्यास कराया गया।

भूकंप की स्थिति में कैसे डेस्क या मेज के नीचे छिपकर सिर और शरीर की सुरक्षा करनी चाहिए, यह भी छात्रों को व्यावहारिक रूप से समझाया गया। बीओपी प्रभारी राकेश मनीपाल ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यासों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संकट की घड़ी में सजग और सक्षम बनाना है, ताकि वे वास्तविक आपदाओं में बिना घबराए सही निर्णय ले सकें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र मद्धेशिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं और आपदा के समय घबराहट को कम करते हैं।

कार्यक्रम में एसएसबी के जवान राहुल कुमार राय, अजय मंडल मिलन, ज्योति हजारिका, राहुल कुमार और विद्यालय के शिक्षक जगत नारायण, अब्दुल कैयूम, आकिब जावेद, सरफूल हसन, अनिल चौहान, राजेश्वर तिवारी, प्रिंस, अशोक चतुर्वेदी, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार, कमलेश, ज्योति, बीना, अनीता व अन्नु सहित कई लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: