अगस्त 2025: आज पृथ्वी दौड़ रही है सामान्य से तेज़! वैज्ञानिक भी हैरान :

अगस्त 2025: आज पृथ्वी दौड़ रही है सामान्य से तेज़! वैज्ञानिक भी हैरान :

क्या आपने महसूस किया? आज पृथ्वी अपनी धुरी पर थोड़ी और तेज़ घूम रही है, वैज्ञानिकों के अनुसार, बीते कुछ वर्षों से पृथ्वी की रफ्तार में हल्का-सा इज़ाफा देखा जा रहा है, और 5 अगस्त 2025 इसका ताज़ा उदाहरण है।

IERS (International Earth Rotation and Reference Systems Service) के आंकड़ों के मुताबिक, आज का दिन लगभग 1.25 से 1.5 मिलीसेकेंड छोटा हो सकता है, भले ही यह हमारी घड़ियों में दिखाई न दे, लेकिन वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टि से यह बेहद महत्वपूर्ण है।

इससे पहले 9 जुलाई 2025 को रिकॉर्ड किया गया था अब तक का सबसे छोटा दिन, जो सामान्य से 1.6 मिलीसेकेंड कम था।

आखिर क्यों तेज़ हो रही है पृथ्वी की रफ्तार?

चंद्रमा का गुरुत्वीय प्रभाव :
चंद्रमा आमतौर पर पृथ्वी की गति को धीमा करता है, लेकिन जब वह भूमध्य रेखा से अपनी कक्षा में दूर होता है, तो पृथ्वी की स्पीड थोड़ी बढ़ जाती है, 5 अगस्त 2025 को चंद्रमा की यही विशेष स्थिति मानी जा रही है।

जलवायु परिवर्तन का असर :
ग्लेशियरों के पिघलने और समुद्री जलस्तर बढ़ने से पृथ्वी का द्रव्यमान पुनः वितरण हो रहा है, जिससे वह हल्की ‘सिकुड़न’ के साथ तेजी से घूम सकती है। वैज्ञानिक इसे “आइस स्केटर इफेक्ट” कहते हैं — जैसे स्केटर हाथ अंदर कर तेज़ी से घूमता है।

भूकंप और भूगर्भीय हलचलें :
शक्तिशाली भूकंप पृथ्वी के अंदरूनी कोर को प्रभावित करते हैं, जिससे घूर्णन गति में सूक्ष्म बदलाव आता है।

2020 के बाद पृथ्वी की रफ्तार में लगातार इज़ाफा :
वैज्ञानिकों का मानना है कि 2020 से पृथ्वी की घूमने की गति में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो पिछले 50 वर्षों की तुलना में सबसे तेज़ है।

क्या कोई एक वजह है या कई फैक्टर :
अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि पृथ्वी की स्पीड बढ़ने का कोई एक प्रमुख कारण है या यह कई प्राकृतिक और भूगर्भीय घटनाओं का संयुक्त परिणाम है।
शोध अभी जारी है…!

  • Related Posts

    ISRO ने अमेरिकी कंपनी का कमर्शियल सैटेलाइट ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ सफलतापूर्वक किया लॉन्च:
    • December 24, 2025

    श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश): भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक अंतरिक्ष मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है, आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: