सरकारी ज़मीन पर कब्जा करने वालों को सबक, बुलडोजर ने किया हिसाब साफ :

महराजगंज में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर,15 साल पुराने कब्जे का प्रशासन ने किया खात्मा, अतिक्रमणकारियों में मची भगदड़ :

महराजगंज के फरेंदा तहसील क्षेत्र के खरहरवा गांव में प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मदरसे को जमींदोज कर दिया। यह मदरसा पिछले करीब 15 वर्षों से सरकारी खलिहान और नवीन परती की जमीन पर अवैध रूप से बना हुआ था।

प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन जब कब्जाधारी टस से मस नहीं हुए, तो प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंच गई। बुलडोजर की गर्जना सुनते ही अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कार्रवाई के दौरान फरेंदा प्रशासन, स्थानीय थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बुलडोजर ने कुछ ही मिनटों में अवैध निर्माण को धराशायी कर दिया और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया।

प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई अवैध कब्जों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का उदाहरण है। इस कदम से क्षेत्र के अन्य अवैध कब्जाधारियों को भी स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    • June 25, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को जारी की गई सूची में कुल 64 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी…

    Continue reading
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा: