अखिलेश यादव का वार- ‘PDA पाठशाला को पुलिस भी नहीं रोक सकती, योगी खुद आएं हाल देखने :

अखिलेश यादव का वार- ‘PDA पाठशाला को पुलिस भी नहीं रोक सकती, योगी खुद आएं हाल देखने :

‘सबसे बड़ा माफिया कौन? सब जानते हैं’

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और यूपी सरकार पर जोरदार हमला बोला, उन्होंने साफ कहा— ‘PDA पाठशाला को पुलिस नहीं रोक सकती। मुख्यमंत्री योगी को खुद आकर हालात देखने चाहिए, उन्होंने कहा कि सरकार ने खुद स्वीकारा है कि कई स्कूल बंद कर दिए गए, कुछ का विलय कर दिया गया है।

‘सपा कार्यकर्ता तब तक छात्रों को पढ़ाते रहेंगे, जब तक उन स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती नहीं होती।’

अखिलेश यादव मंगलवार को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में माल्यार्पण करने पहुंचे थे, वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा पर कई तीखे तंज कसे।

अखिलेश की 5 बड़ी बातें –

  1. ‘यूपी का सबसे बड़ा माफिया कौन?

अखिलेश यादव ने कहा— ‘प्रदेश का सबसे बड़ा माफिया कौन है? यह सब जानते हैं, वस्त्र बदलने से कोई साधु नहीं बन जाता। लखनऊ के तालाबों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है, सारे वेटलैंड भाजपा के कब्जे में हैं, जो दूसरों पर आरोप लगाते हैं, क्या उनके अंडरवर्ल्ड से संबंध नहीं थे?’
(हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया)

अखिलेश यादव ने कहा – वस्त्र बदलनें से कोई कुछ नहीं बन‌ जाता है, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया

  1. ‘अंग्रेजों ने भी पढ़ाई पर FIR नहीं कराई, पर योगी सरकार ने कर दी’ –

अखिलेश बोले— ‘दुख की बात है कि अंग्रेजों के दौर में भी पढ़ाई को लेकर FIR नहीं लिखवाई गई, यह सरकार सोचती है कि पुलिस के बल पर PDA पाठशाला बंद कर देगी, हम समाजवादी संकल्प लेते हैं कि जब तक सरकार वहां शिक्षक और प्रिंसिपल नहीं भेजेगी, तब तक PDA पाठशाला चलती रहेगी।’

‘मुख्यमंत्री को खुद पाठशालाओं में जाकर देखना चाहिए कि हालात क्या हैं, उनके ही जिले में स्कूल की छत गिरने से बच्चे घायल हो गए, संस्कृति स्कूल हम लोगों ने बनाया था, जो देश-दुनिया का सबसे अच्छा स्कूल बन सकता था, लेकिन ये शिक्षा के खिलाफ हैं। जो शिक्षा के खिलाफ हैं, वही असली माफिया हैं।’

  1. ’20 हजार करोड़ फूंक दिए… प्रयागराज, क्योटो और गोरखपुर बेहाल’ –

अखिलेश बोले— ‘प्रयागराज में 20 हजार करोड़ खर्च हो गए, लेकिन बाढ़ में लोग घरों से नहीं निकल पा रहे, स्कूल बंद हैं, पीने का पानी नहीं, शौचालय नहीं, बीमार पड़ो तो इलाज नहीं। यही हालत क्योटो (वाराणसी) और गोरखपुर की है, लखनऊ में भाजपा का लगातार मेयर रहा, लेकिन शहर की नालियां देख लीजिए।’

  1. ‘विदेश नीति विदेश घूमने तो नहीं चली गई?’

केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश बोले— ‘अमेरिका के राष्ट्रपति भारत पर बड़ा टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे हैं, और हमारी विदेश नीति शायद विदेश घूमने गई है, विदेश नीति जब लौटे तो व्यापार संकट का संज्ञान ले।’

  1. ‘अवैध कब्जा अवैध ही होता है, फिर जाति-धर्म क्यों देख रहे?’

अखिलेश यादव ने X (Account) पर यादव और मुस्लिम समुदाय के अवैध कब्जे हटाने के आदेश पर सरकार को घेरा। बोले— ‘गैरकानूनी तो गैरकानूनी होता है, फिर किसी जाति या धर्म विशेष को टारगेट क्यों कर रहे हैं? ये संविधान विरोधी काम है। हम कोर्ट जाएंगे। पीडीए को जितना प्रताड़ित किया जाएगा, पीडीए की एकता उतनी ही मजबूत होगी।’

दरअसल, भाजपा नेता विवेक श्रीवास्तव ने सरकार को चिट्ठी लिखकर यादव और मुस्लिमों के अवैध कब्जे हटाने की मांग की थी। इसके बाद पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक SN सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए थे।

लेकिन मामला जब सीएम योगी तक पहुंचा तो उन्होंने आदेश रद्द कर दिए और SN सिंह को सस्पेंड कर दिया, योगी ने कहा— ‘धार्मिक आधार पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

  • Related Posts

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading
    बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह:
    • October 18, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *