सिद्धार्थनगर में युवक ने की आत्महत्या, मिर्गी की बीमारी से परेशान होकर फंदे से लटका मिला शव :

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीराम नगर घुघुलिया में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। वार्ड नंबर-1 निवासी 20 वर्षीय विकास कुमार ने सोमवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

परिजनों के अनुसार, विकास लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था, जिससे वह मानसिक तनाव में रहता था। सोमवार रात उसने अपने कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर ली और हरे प्रिंटेड साड़ी से फंदा बनाकर सीलिंग फैन से लटक गया।

रात में जब विकास काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवारजन चिंतित हो उठे। आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां विकास का शव फंदे से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही उसका बाजार थाना पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष उसका बाजार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के आत्महत्या का कारण उसकी बीमारी और मानसिक तनाव प्रतीत हो रहा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है तथा घटना की विस्तृत जांच जारी है।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक:
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में नया खुलासा, कर्मचारियों की निकासी पर नहीं होती थी चेकिंग:
    बहुसंख्यक समाज जहर से प्रभावित हो गया — जावेद अली के बयान पर बवाल:
    राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी का आरोप, युवक हिरासत में, 10 लाख रुपये बरामद:
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर: