फरेंदा के कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक श्रीचंद को राज्यस्तरीय पुरस्कार :

फरेंदा। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय लेजार महदेवा के समर्पित शिक्षक श्रीचंद को राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय प्रयासों और खेलकूद में बच्चों को प्रोत्साहित करने की उनकी भूमिका ने उन्हें यह सम्मान दिलाया है। श्रीचंद के चयन की खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

फरेंदा विकास खंड के लेजार महदेवा विद्यालय में कार्यरत श्रीचंद की नियुक्ति के बाद विद्यालय में छात्रों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि उनकी पहली नियुक्ति वर्ष 1997 में प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में सहायक अध्यापक के रूप में हुई थी। इसके बाद 2 नवंबर 2002 को पदोन्नति पाकर वे लेजार महदेवा विद्यालय में प्रधानाध्यापक बने। एक वर्ष बाद उनकी तैनाती पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरिया में हुई, जहां उन्होंने न सिर्फ पढ़ाई, बल्कि खेल और स्काउटिंग गाइड के क्षेत्र में भी बच्चों को निखारा।

समन्वयक पद पर कार्य करने के बाद वे पुनः कंपोजिट विद्यालय लेजार महदेवा लौटे। यहां बच्चों को ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं तक पहुँचाया और मेडल भी दिलवाए। विशेष रूप से स्पेशल ओलंपिक भारत के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को प्रशिक्षित कर उन्होंने भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जिताया।
इसके अलावा विद्यालय के 15 बच्चों ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल की। श्रीचंद के इस चयन में मोती प्रसाद चौहान (पूर्व जिला व्यायाम शिक्षक), अनिरुद्ध निराला (राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक), यशवंत प्रताप राव और अंबिका प्रसाद का भी विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading
    बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह:
    • October 18, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *