महाराजगंज के थानेदार का गुस्सा फूटा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं से बोला- ऐसी नौकरी की ऐसी की तैसी:

“ऐसी नौकरी की ऐसी की तैसी करता हूं मैं… दिमाग खराब हो गया है तुम लोगों का… दो मिनट लगेगा सही करने में, इस्तीफा देकर चला जाऊंगा यहां से मैं।”

यह अल्फ़ाज़ हैं महाराजगंज जिले के कोठीभार थाने में तैनात थानेदार धर्मेंद्र सिंह के, जिनका गुस्से में चिल्लाते और इस्तीफा देने की धमकी देते हुए वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में वह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को डांटते और धमकाते दिख रहे हैं।

विवाद की जड़ – हरिजन बस्ती का चंदा :
मंगलवार को कोठीभार क्षेत्र के बिसोखोर गांव में बजरंग दल के कार्यकर्ता श्रीमद् भागवत कथा के लिए चंदा मांगने पहुंचे थे। आरोप है कि गांव की हरिजन बस्ती में चंदा देने से इनकार कर दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार और मारपीट भी हुई।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चंदा का विरोध करने वाले लोग धर्मांतरण कर चुके हैं और उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

ग्राम प्रधान का आरोप – लालच देकर कराया जा रहा धर्मांतरण :
ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने भी आरोप लगाया कि कुछ लोग लालच देकर गांव में ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। विरोध करने वालों के साथ मारपीट की जा रही है।

थाने पर हंगामा और पुलिस की सफाई :
शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया, इसी बीच जब कार्यकर्ताओं ने थानेदार पर निरंकुश होने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया तो धर्मेंद्र सिंह भड़क उठे और अपना आपा खो बैठे।

पुलिस ने इस पूरे मामले में बजरंग दल के आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद दूसरे पक्ष के दो लोगों का चालान किया जा चुका है।

सीओ निचलौल शिव प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    मंत्री संजय निषाद का चौंकाने वाला दावा, बोले- बिना लहसुन-प्याज की मछली शाकाहारी:
    • August 12, 2026

    उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच मंत्री संजय निषाद का चौंकाने वाला बयान: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के करीब आते-आते नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी…

    Continue reading
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    • August 11, 2026

    सीमा पर अतिक्रमण की कोशिश में रहने वाला चीन भारत के एक कदम से बौखला गया है। भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 27 जगहों के नाम बदल दिए हैं। भारत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंत्री संजय निषाद का चौंकाने वाला दावा, बोले- बिना लहसुन-प्याज की मछली शाकाहारी:
    पंडित रामअनंत पांडेय की गिरफ्तारी के बाद बलिया में अंग्रेजों के खिलाफ तेज हुआ था जनआंदोलन:
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    धानी बाजार में दिखा देशभक्ति का जुनून, तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुटे स्कूली बच्चे:
    108 फीट लंबे तिरंगे के साथ कोल्हुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा: