मां की मौत पर संपत्ति के लिए भिड़े दो बेटे, अंतिम संस्कार रोक खुद चिता पर लेट गए, कहा पहले करो बटवारा उसके बाद होगा अंतिम संस्कार, राजस्थान में 80 साल की महिला की मृत्यु के बाद उसके दोनो बेटे उसकी चिता को छोड़कर पहले बटवारा करने पर भिड़ गए, श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लाया गया , पर लकड़ियों पर उसका बेटा लेट गया, दरअसल अंतिम संस्कार में आए लोग – मां के आभूषण उसकी सेवा और देख-रेख करने वाले उसके बड़े बेटे को सौंप दिए, इसी बात पर उसका छोटा बेटा तिलमिला उठा, और चिता पर खुद ही लेट गया, कहा पहले मां के चांदी के कड़े दो ऐसा नहीं करोगे तो मैं नहीं उठूंगा खुद जल जाउंगा, आपको बताते चलें जब तक छोटे बेटे को कड़े नहीं मिल गए तब तक वह जिद पे अड़ा रहा और जब कड़े मिल गए तब जाकर 2 घंटे बाद मां का अंतिम संस्कार हुआ ।यह घटना राजस्थान के जयपुर की है |



















































