गायब हुई छात्रा की कहानी: प्रेमी ने छोड़ा, ट्रेन में हुआ प्यार, मंदिर में हुई शादी :

इंदौर ;
सात दिन पहले लापता हुई गुजराती कॉलेज की बीबीए फाइनल ईयर की छात्रा श्रद्धा तिवारी (22 वर्ष) का मामला अप्रत्याशित मोड़ पर पहुंच गया है, शुक्रवार को श्रद्धा अचानक एमआईजी थाना पहुंचीं, लेकिन इस बार अकेले नहीं बल्कि अपने नए पति करणदीप के साथ।

कैसे हुई शुरुआत :
23 अगस्त को श्रद्धा घर से बिना बताए निकल गई थीं और अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई थीं, CCTV फुटेज में उन्हें लाल टी-शर्ट और जीन्स पहने हुए लोटस चौराहे से विजय नगर की ओर जाते देखा गया था। घटना के बाद परिवार बेहद परेशान रहा और पिता अनिल तिवारी ने बेटी की तलाश में 51,000 रुपये का इनाम तक घोषित कर दिया।

ट्रेन में मुलाकात और महेश्वर में शादी :
श्रद्धा ने पुलिस को बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड सार्थक के साथ ट्रेन से जाने वाली थीं, लेकिन जब सार्थक स्टेशन पर नहीं आया तो वह निराश होकर ट्रेन में अकेले बैठ गईं, इसी दौरान उनकी मुलाकात करणदीप से हुई, जो कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। बातचीत के दौरान दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और महेश्वर के एक मंदिर में शादी कर ली।

परिवार का विरोध :
श्रद्धा की अचानक हुई इस शादी से परिवार सहमत नहीं है। पिता ने बेटी की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि “श्रद्धा ने जल्दबाज़ी में फैसला लिया है”, उन्होंने अदालत से 10 दिन की मोहलत मांगी है ताकि बेटी को समझाया जा सके और फिलहाल उसे महिला थाने की कस्टडी में रखने की मांग की है।

मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा :
यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कई लोगों ने इसे बॉलीवुड फिल्म “जब वी मेट” जैसी कहानी बताया। वहीं श्रद्धा का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें परेशान करेगा तो वह अपनी जान दे देंगी।

पुलिस का रुख :
एमआईजी थाना पुलिस ने मामले की पुष्टि की है, पुलिस का कहना है कि लड़की बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है, इसलिए फिलहाल किसी प्रकार का अपराध नहीं बनता। हालांकि, परिवार की आपत्ति और मानसिक स्थिति संबंधी दावे के आधार पर कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    न्यायालय के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस ने 118 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट:
    • November 2, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 22 अभियोगों से संबंधित कुल 118 लीटर अवैध कच्ची एवं देशी शराब…

    Continue reading
    यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में खींचतान, कांग्रेस ने अखिलेश यादव को सौंपी सीटों की लिस्ट:
    • November 2, 2026

    UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *