प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अहम द्विपक्षीय वार्ता की, बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और रूस हर कठिन परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वैश्विक स्थिरता सुनिश्चित करने में भारत और रूस की भूमिका बेहद अहम है, साथ ही उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए।






