स्टेयरिंग पर थमी सांसें – ट्रक चालक ने सूझबूझ से बचाई कई जिंदगियाँ :

गोरखपुर के हरपुर गुलबहवा निवासी 55 वर्षीय शिवानन्द मौर्य की सोमवार शाम मौत हो गई। वे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे के पास अचानक हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से स्टेयरिंग पर ही गिर पड़े।

जानकारी के अनुसार, शिवानन्द मौर्य कम्पियरगंज से बैतालपुर तक सड़क निर्माण कार्य के लिए गिट्टी सप्लाई करते थे। सोमवार को परतावल से लौटते वक्त महादेवा चौराहे पर उनकी तबीयत बिगड़ी। खतरे को भांपते हुए उन्होंने फौरन ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया, पीछे आ रहे उसी कंपनी के एक अन्य चालक ने घटना देखी और तुरंत पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से शिवानन्द को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक चालक की सतर्कता और सूझबूझ ने कई जिंदगियों को संभावित हादसे से बचा लिया।

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: